Events and Activities Details
Event image

Extension Lecture on "Sexual harassment of woman at workplace" by ICC Cell


Posted on 23/08/2025

महिलाओं को मिलना चाहिए कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल: डाॅ नीलम सैक्टर 9 महाविद्यालय में विशेष व्याख्यान द्वारा महिलाओं को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी गुरुग्राम, 22 अगस्त। राजकीय महाविद्यालय सैक्टर 9 में आई सी सी कमेटी द्वारा ‘प्रोटेक्शन आॅफ वूमैन फरोम सैक्सुअल हैराशमेंट एट वर्कप्लस’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान एडवोकेट सीमा सिंधु द्वारा दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ नीलम दहिया ने कहा कि प्रत्येक कार्यशाली महिला का अधिकार है कि उसे कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। यदि किसी भी महिला के साथ किसी प्रकार का बुरा व्यवहार किया जाता है तो उसे उसकी शिकायत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए। इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए गए हैं। आशा है कि महाविद्यालय में किसी भी महिला कर्मचारी एवं छात्राओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। यदि किसी को समस्या होती है तो उसका अतिशीघ्र समाधान किया जाएगा। श्रीमती सीमा सिंधु ने महिलाओं के अधिकारों से संबंधित कानूनों की जानकारी देते हुए बताया कि कानून सदैव महिलाओं के साथ है। यदि किसी प्रकार की कोई भी समस्या होती है तो कानून की मदद लेनी चाहिए। इस अवसर पर डाॅ कौशल ने विद्यार्थियों को मुख्य वक्ता बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की संयोजिका डाॅ मीनू शर्मा ने मुख्य वक्ता एवं अन्य स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद प्रकट किया। कार्यक्रम में डाॅ मीनाक्षी दलाल, डाॅ मोनिका, डाॅ वंदना यादव, डाॅ कांता, डाॅ पूजा, डाू रीना सहित महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।