Events and Activities Details
Event image

Women cell Activities 2021-22


Posted on 20/09/2022

महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियां 2021-2022 1-पोषण माह के अंतर्गत 16/08/2021 को महिला प्रकोष्ठ के द्धारा महाविद्यालय में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। 2-'महिला स्वास्थ्य के लिए पोषण का महत्व' और 'आधुनिक जीवन और खानपान' विषय पर डॉ कुमकुम पाण्डेय(सहायक प्राध्यापिका,गृहविज्ञान, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,खैर, अलीगढ़) ने 24/09/2021 को विस्तार व्याख्यान( एक्सटेंशन लेक्चर)प्रदान किया। 3- करवाचौथ के अवसर पर 23/10/2021 को महिला प्रकोष्ठ के द्वारा मेहंदी रचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 4-महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत 4 दिवसीय 26/10/2021 से 29/10/2021 तक 'योग एवं मेडिटेशन' कार्यशाला आयोजित किया गया। रिसोर्स पर्सन डॉ भूदेव( योग विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी, हरियाणा योग आयोग,आयुष विभाग) ने छात्राओं को प्रशिक्षित किया। 5- 'महिला अधिकार' और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न' विषय पर 18/11/2021 को सुश्री हिमानी अहलावत ने विस्तार व्याख्यान प्रदान किया। 6-' सुंदरता एवं व्यक्तिगत' विषय पर महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा 6 दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। रिसोर्स पर्सन सुश्री पूजा शर्मा( पूजा शर्मा ब्यूटी पार्लर) ने छात्राओं को प्रशिक्षित किया। 7- महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत आयोजित 'महिलाओं को सशक्त बनाने में मीडिया की भूमिका' और 'भारतीय मीडिया में महिलाओं का प्रतिनिधित्व एवं चुनौती' विषय पर 07/01/2022 को रिसोर्स पर्सन श्री आयुष केसरी( बीएचयू) ने विस्तार व्याख्यान प्रदान किया। 8- महिला प्रकोष्ठ द्वारा 'मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता' विषय छः दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। रिसोर्स पर्सन डॉ शिवानी( EVGC) ने 17/01/2022 से 22/01/2022 तक छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया।